एक तो बीच सड़क में टूटा मेनहोल, दूसरा सड़क में भरा पानी.. कहां से निकले साहब

एक तो बीच सड़क में टूटा मेनहोल, दूसरा सड़क में भरा पानी.. कहां से निकले साहब

बिनगवां मौरंग मंडी में सड़क पर भरे पानी में युवक बाइक समेत डूबा

(किदवई नगर में टूटे सीवर से उफनाता पानी)

(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। बरसात के मौसम में बारिश की मारामारी से लोगों का जीना मोहाल है। कही सड़के तालाब बन चुकी है तो कही बीच सड़क में टूटे सीवर राहगीरों को काल के गाल में पहुंचाने में जुटे है। किदवई नगर चालीस दुकान के सामने बीच सड़क में टूटा सीवर राहगीरों के लिए हादसे का सबब बन रहा है। जिससे निकलने वाला पानी का उफनाया हुआ फब्बारा राहगीरों के लिए आफत बना हुआ है। जिसे देखने के बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे है। वही, उफनाए हुए सीवर से निकलने वाला कीचड़ पूरी सड़क में भरा है। जिसमें बाजार आने वाले लोग कीचड़ में घुसकर निकलने को मजबूर है। टूटे सीवर की चपेट में आकर प्रतिदिन शाम को लंबा जाम लग जाता है। 

पानी में डूबी बाइक निकालता वाहन सवार

किदवई नगर से यशोदा नगर की ओर आने-जाने वाले वाहन सवार घण्टो जाम में फंसे रहते है। इलाकाई के मुताबिक बीच सड़क में मौजूद मौत का कुआं जिम्मेदारों को नहीं दिख रहा है। सड़क हादसे के दौरान कभी भी कोई अनहोनी हो जाने की आशंका है। वही, वार्ड 87 अंतर्गत बिनगवां मौरंग मंडी की सड़के तालाब में परिवर्तित हो गई। जिसकी चपेट में आकर बाइक सवार व ऑटो चालक के वाहन पानी में आधे डूब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js