शहर की सड़कों पर मलबे का मरहम, पक्की मरम्मत का भरोसा बाद में

शहर की सड़कों पर मलबे का मरहम, पक्की मरम्मत का भरोसा बाद में

नगर निगम ने 10 अगस्त को कई सड़कों को कराया मोटरेबल, दर्जनों जगहों पर स्थायी काम के लिए प्रस्ताव-आगणन की तैयारी


(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। शहर की बदहाल सड़कों पर नगर निगम ने फिलहाल मलबे का मरहम लगा दिया है। गड्ढों से जूझ रहे लोगों को स्थायी सड़क मिलने के बजाय कई मार्गों पर मलबा, जीएसबी और सीएंडडी वेस्ट डालकर रास्ता मोटरेबल कराया गया है। नगर निगम की 10 अगस्त की रिपोर्ट में जोन-2 और जोन-5 की कई सड़कों पर कराए गए शॉर्ट टर्म काम का ब्योरा दर्ज है। खास बात यह है कि कई स्थानों पर स्थायी मरम्मत के लिए अभी प्रस्ताव और आगणन ही तैयार किए जा रहे हैं। जोन-2 में वार्ड-28 के अंतर्गत नागरिक दवा सेंटर से सुविधा केंद्र तक 100 मीटर, वार्ड-73 में मिलेट्री फार्म तिराहे से गल्ला गोदाम चौराहा तक 850 मीटर और वार्ड-12 में पुलिस डंप चौराहे से खजुरिया पुलिया तक 1,288 मीटर सड़क का काम दर्ज किया गया है।

मलबा डालकर रास्ता चलने लायक, असली मरम्मत बाद में

जोन-5 के वार्ड-50 में कैम्ब्रिज स्कूल से नारायना चौराहा तक 800 मीटर सड़क पर मलबा, जीएसबी और सीएंडडी वेस्ट डालकर रास्ता मोटरेबल कराया गया है। विभाग के मुताबिक स्थायी काम के लिए प्रस्ताव और आगणन तैयार किया जा रहा है और बारिश के बाद निविदा प्रक्रिया पूरी कर काम कराया जाएगा। इसकी लक्षित तिथि 31 अक्टूबर 2026 दर्ज है। इसी वार्ड में गंगागंज कूड़ा अड्डे के पास 1,000 मीटर और गंगागंज तिराहे के पास 1,000 मीटर सड़क पर भी इसी तरह की शॉर्ट टर्म व्यवस्था की गई है। वार्ड-34 की वरुण चौक रोड पर 500 मीटर सड़क को भी मलबा व जीएसबी आदि डालकर मोटरेबल कराया गया है। इन कार्यों के लिए भी स्थायी मरम्मत की प्रक्रिया अभी प्रस्ताव-आगणन और बारिश के बाद होने वाली निविदा औपचारिकताओं पर टिकी है।पनकी स्टेशन रोड पर 1.8 किमी, फिर भी स्थायी काम बाकी

वार्ड-34 की विश्वकर्मा मंदिर रोड पर 1,100 मीटर, वार्ड-53 में सरायमीता के पास 800 मीटर और पनकी स्टेशन रोड पर 1,800 मीटर सड़क का भी रिकॉर्ड में उल्लेख है। काली मठिया से पनकी पड़ाव तक 600 मीटर मार्ग को भी शॉर्ट टर्म तरीके से मोटरेबल कराया गया है। इन सभी स्थानों पर स्थायी मरम्मत के लिए प्रस्ताव और आगणन तैयार किए जाने की बात रिपोर्ट में कही गई है।

सवाल यह कि कब मिलेगी पक्की सड़क?

नगर निगम की रिपोर्ट खुद बता रही है कि इन स्थानों पर कराया गया काम फिलहाल शॉर्ट टर्म है। स्थायी मरम्मत के लिए प्रस्ताव, आगणन और निविदा प्रक्रिया अभी आगे की कार्रवाई का हिस्सा है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जिन सड़कों पर लोगों को रोजाना आवागमन करना है, वहां अस्थायी व्यवस्था कब तक चलेगी और निर्धारित 31 अक्टूबर की समयसीमा तक स्थायी काम कितना पूरा हो पाएगा।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js