वार्ड 27 नानकारी में निकली जनजागरूकता यात्रा, बच्चों-महिलाओं ने लिया हिस्सा
(Today crime news)
उत्तर प्रदेश कानपुर। वार्ड 27 नानकारी में पार्षद सुनील कुमार पासवान की अगुवाई में मंगलवार को जनजागरूकता यात्रा निकाली गई। यात्रा में क्षेत्र की महिलाओं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं, सरकारी कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के माध्यम से क्षेत्रवासियों को जागरूकता, सामाजिक सहभागिता और एकजुटता का संदेश दिया गया।
पार्षद सुनील कुमार पासवान के नेतृत्व में निकली यात्रा की शुरुआत कंपोजिट विद्यालय के प्रधान गेट के पास से हुई। यात्रा मुन्ना हजारी चौहान मार्केट, 56 दरवाजा, रजत लाइट हाउस, विवेक शिक्षा सदन होते हुए गोपाली चक्की के पास पहुंची। इसके बाद राघवेंद्र सिंह के मकान के पास से होते हुए जयकरन सिंह टेंट हाउस के बगल से यात्रा आगे बढ़ी और अंत में पार्षद कार्यालय पहुंचकर इसका समापन हुआ।
यात्रा के दौरान रास्ते में स्थानीय लोगों ने भी सहभागिता की। पार्षद ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए केवल सरकारी योजनाएं पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि जनता की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं की भागीदारी से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य लोगों को अपने क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारी और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है।
यात्रा में वार्ड 27 के महामंत्री जयकरण सिंह गौतम, अमित मोहन शुक्ला, रवि दत्त तिवारी, आशीष प्रजापति, किशन पासवान और धीरज पासवान समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। आंगनबाड़ी सहायिकाओं और कंपोजिट विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी यात्रा को सफल बनाने में सहयोग किया।
पार्षद सुनील कुमार पासवान ने यात्रा में शामिल सभी महिलाओं, बच्चों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी सहायिकाओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जनजागरूकता और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।




Post a Comment