चलती ट्रेन में गूंजी नवजात की किलकारी आरपीएफ की तत्परता से जच्चा-बच्चा सुरक्षित, कानपुर सेंट्रल पर मिली तत्काल चिकित्सा

चलती ट्रेन में गूंजी नवजात की किलकारी आरपीएफ की तत्परता से जच्चा-बच्चा सुरक्षित, कानपुर सेंट्रल पर मिली तत्काल चिकित्सा

(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। नई दिल्ली से प्रयागराज जा रही गाड़ी संख्या 12556 में सोमवार सुबह उस समय भावुक पल देखने को मिला, जब यात्रा के दौरान एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन के भीतर एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दे दिया। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल कानपुर सेंट्रल की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जच्चा और नवजात को सुरक्षित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई। कॉमर्शियल विभाग से सूचना मिलते ही आरपीएफ कानपुर सेंट्रल के सहायक उप निरीक्षक राजीव गौड़ के नेतृत्व में "मेरी सहेली ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल विनीता एवं अंजना पटेल तुरंत सक्रिय हो गईं। ट्रेन के सुबह 6:25 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-9पर पहुंचते ही मधुराज क्लीनिक के डॉ. रितेश अपनी मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

 जांच में पता चला कि प्रसूता ने स्टेशन पहुंचने से पहले ही ट्रेन में एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दे दिया था। इसके बाद RPF और मेडिकल टीम ने नवजात को सुरक्षित मधुराज क्लीनिक पहुंचाया, जबकि प्रसूता को स्ट्रेचर के माध्यम से क्लीनिक ले जाकर आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में जच्चा और बच्चा दोनों को स्वस्थ पाया। बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महिला को उर्सला अस्पताल रेफर किया गया।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम करीना बताया, जो अपने पति फिरोज के साथ नई दिल्ली से प्रयागराज की यात्रा कर रही थीं। बाद में दोनों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उर्सला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार जच्चा और नवजात दोनों की हालत पूरी तरह सामान्य और सुरक्षित है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js