नगर निगम के उपसभापति यशपाल सिंह को नम आंखों से अंतिम श्रद्धांजलि, नगर निगम में अर्धावकाश घोषित

नगर निगम के उपसभापति यशपाल सिंह को नम आंखों से अंतिम श्रद्धांजलि, नगर निगम में अर्धावकाश घोषित


(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। कानपुर नगर निगम के वार्ड-78 (सिविल लाइन्स) के पार्षद, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर निगम कार्यकारिणी के उपसभापति स्वर्गीय यशपाल सिंह के आकस्मिक निधन पर सोमवार को नगर निगम मुख्यालय स्थित मुक्तांगन में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। महापौर की अध्यक्षता में आयोजित इस शोकसभा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय यशपाल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि स्वर्गीय यशपाल सिंह जनसेवा के प्रति समर्पित, सरल स्वभाव और कर्मठ जनप्रतिनिधि थे। नगर निगम एवं शहर के विकास कार्यों में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके निधन से नगर निगम परिवार ने एक अनुभवी, सक्रिय एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है, जिसकी भरपाई कर पाना कठिन होगा। महापौर ने स्वर्गीय यशपाल सिंह के सम्मान में नगर निगम एवं जलकल विभाग में अपराह्न 1 बजे से अर्धावकाश घोषित करने की घोषणा भी की, ताकि अधिकारी एवं कर्मचार दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। श्रद्धांजलि सभा में नेता सदन नवीन पंडित, पार्षद गोविन्द मोहन शुक्ला, सुशील तिवारी, वेद प्रकाश, अमित गुप्ता, नीरज रक्सेल, जितेन्द्र चौरसिया, विवेक शुक्ला, सुनील कुमार, मनीष मिश्रा, महेन्द्र पाण्डेय, सुनील कनौजिया, विद्या वर्मा, मंजू कुशवाहा, अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार एवं जगदीश यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी सी.पी. सिंह, जोन-6 के जोनल अधिकारी महेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक सतीश निगम, पूर्व पार्षद अशोक पाल, आदर्श दीक्षित सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js