टीजीटी परीक्षा को लेकर कानपुर सेंट्रल हाई अलर्ट पर, आरपीएफ ,जीआरपी ने कसी सुरक्षा की कमान

टीजीटी परीक्षा को लेकर कानपुर सेंट्रल हाई अलर्ट पर, आरपीएफ ,जीआरपी ने कसी सुरक्षा की कमान

अभ्यर्थियों की भारी भीड़ के बीच स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों की हुई जांच


(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। टीजीटी परीक्षा-2022 के मद्देनजर कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के अभेद्य घेरे में नजर आया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में पहुंच रहे अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए आरपीएफ जीआरपी ने स्टेशन परिसर में व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया। स्टेशन के हर संवेदनशील स्थान पर पुलिस बल की तैनाती रही, जबकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई। वहीं आरपीएफ प्रभारी ने डॉग स्क्वाड के साथ चेकिंग अभियान चलाया कानपुर सेंट्रल में चलाए गए अभियान के दौरान स्टेशन परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल घर, प्रतीक्षालयों, वाहन पार्किंग, प्लेटफॉर्मों और फुटओवर ब्रिजों की सघन तलाशी ली गई। मेटल डिटेक्टर की सहायता से संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सामान की भी गहन चेकिंग की गई। परीक्षा के कारण बढ़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती। जेबकतरी, चोरी और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया, जो यात्रियों और अभ्यर्थियों के बीच रहकर हर गतिविधि पर नजर बनाए रहे। जीआरपी, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि टीजीटी परीक्षा के चलते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कानपुर पहुंच रहे हैं। उनकी सुरक्षा और यात्रा को सुगम बनाना जीआरपी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पूरा स्टाफ 24 घंटे अलर्ट मोड पर कार्य कर रहा है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन पर यात्रियों और अभ्यर्थियों को लगातार जागरूक भी किया गया। उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि किसी भी लावारिस वस्तु को न छुएं तथा कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल जीआरपी अथवा रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दें। टीजीटी परीक्षा के मद्देनजर चलाए गए इस विशेष सुरक्षा अभियान के चलते कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त दिखाई दी और अभ्यर्थियों ने भी राहत की सांस ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा अवधि समाप्त होने तक सुरक्षा व्यवस्था इसी तरह कड़ी बनी रहेगी।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js