केडीए का बड़ा एक्शन: 20 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, जूही में 400 वर्गमीटर का अवैध निर्माण सील

केडीए का बड़ा एक्शन: 20 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, जूही में 400 वर्गमीटर का अवैध निर्माण सील


(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान तेज करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की है। उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक और सचिव अभय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने जूही क्षेत्र में अवैध निर्माण को सील करने के साथ ही सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में 20 बीघा में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। केडीए अधिकारियों के अनुसार, 2 जून को प्रवर्तन जोन-2बी के अंतर्गत जूही सरोजनी नगर फजलगंज स्थित भूखंड संख्या 102 व 103 (122/235 पार्ट) पर बिना स्वीकृत मानचित्र के लगभग 400 वर्गमीटर क्षेत्रफल में किए जा रहे निर्माण पर कार्रवाई की गई। यह निर्माण तरुण जौली और वरुण जौली द्वारा कराया जा रहा था। केडीए टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर को सील कर दिया। वहीं बुधवार को प्रवर्तन जोन-3 में विशेष अभियान चलाते हुए ग्राम न्यौरी, सेन पश्चिम पारा स्थित चौधरी गार्डन के निकट विकसित की जा रही तीन अवैध प्लाटिंगों पर बुलडोजर चलाया गया। अजय यादव, भूरा, जैनेन्द्र, मिथुन सिंह तथा चौधरी मनी समेत अन्य लोगों द्वारा करीब 20 बीघा क्षेत्र में की गई अवैध प्लाटिंग में बने अर्धनिर्मित ढांचे, कार्यालय, बाउंड्रीवाल, डिमार्केशन, सड़क और अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। कार्रवाई के दौरान तीन जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया। विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में अवर अभियंता रमाकांत, अमरनाथ सिंह यादव, केडीए प्रवर्तन दल, पूर्व सैनिक बल तथा संबंधित थानों की पुलिस भारी संख्या में मौजूद रही। केडीए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों को चिन्हित किया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसे मामलों में सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी भूखंड या संपत्ति की खरीद-फरोख्त से पहले उसकी वैधता की जांच करने की अपील की है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js