घर से नाराज होकर निकला युवक जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने परिजनों से मिलाया

घर से नाराज होकर निकला युवक जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने परिजनों से मिलाया

(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। घर से नाराज होकर निकले रामपुर जिले के मिलक निवासी 18 वर्षीय युवक को जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। युवक के सुरक्षित मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली और जीआरपी टीम का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार रामपुर जनपद के मिलक क्षेत्र निवासी अमर सिंह का पुत्र अनुराग (18) गत 9 जून 2026 को किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया था। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल की टीम को युवक मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसकी पहचान सुनिश्चित करते हुए परिजनों से संपर्क स्थापित किया।

थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल में तैनात उपनिरीक्षक आशीष कुमार बौद्ध, हेड कांस्टेबल संजय सिंह तथा हेड कांस्टेबल गयूर अब्बास ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित संरक्षण में रखा और उसके पिता अमर सिंह को थाने बुलाकर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद सकुशल सुपुर्द कर दिया। पुत्र के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने जीआरपी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। जीआरपी अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के गुम होने या संदिग्ध परिस्थिति में मिलने की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js