सीएम ग्रिड रोड निरीक्षण में नगर आयुक्त सख्त, लापरवाही पर नोटिस और जवाबदेही तय करने के निर्देश

सीएम ग्रिड रोड निरीक्षण में नगर आयुक्त सख्त, लापरवाही पर नोटिस और जवाबदेही तय करने के निर्देश


(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। नगर निगम के नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने सोमवार को जोन-3 क्षेत्र में चल रहे सीएम ग्रिड रोड एवं अन्य विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधूरे कार्यों और विभागीय समन्वय की कमी पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

मार्बल मार्केट से अलंकार गेस्ट हाउस तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त ने पाया कि जल निगम, जलकल और केस्को के कार्य लंबित हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग दो दिनों के भीतर अपना कार्य पूरा कर अभियंत्रण विभाग को सौंपें तथा दस दिनों में फुटपाथ एवं शेष कार्य हर हाल में पूर्ण किए जाएं।

 बाबा कुटी स्थित जलकल कार्यालय परिसर में प्रस्तावित जोनल कार्यालय-3 एवं सह-कार्यस्थल निर्माण की समीक्षा के दौरान नौ माह बाद भी कार्य प्रारंभ न होने पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा पूरे प्रकरण से शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर दस दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। इस दौरान नगर आयुक्त ने जोनल कार्यालय-3 में जनगणना 2027 की तैयारियों की भी समीक्षा की और प्रगणकों द्वारा तैयार नजरी नक्शों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण में मुख्य अभियंता, जल निगम, जलकल एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js