जीआरपी ने यात्री का खोया हुआ लाखों सामान किया वापसी

जीआरपी ने यात्री का खोया हुआ लाखों सामान किया वापसी 

(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। जीआरपी कानपुर सेंट्रल ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय कार्य करते हुए एक यात्री का लगभग दो लाख रुपये मूल्य का खोया बैग बरामद कर उसे सकुशल वापस किया। बैग में एचपी लैपटॉप, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य कीमती सामान रखा था। प्रयागराज निवासी अनुप कुमार पाण्डेय ने जीआरपी को बैग खोने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद प्लेटफॉर्म संख्या 4/5 से बैग बरामद कर यात्री को सौंप दिया गया। अपना सामान वापस मिलने पर यात्री ने जीआरपी टीम की तत्परता और ईमानदारी की सराहना की। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, मनोज कुमार तथा क्यूआरटी व प्लेटफॉर्म ड्यूटी टीम की अहम भूमिका रही।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js