मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का संदेश, पार्षदों ने पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हरियाली का संदेश, पार्षदों ने पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प


(Today crime news)

(अश्वनी कुमार ए.पी)

उत्तर प्रदेश कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय के पास राजीव वाटिका पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पाण्डेय के नेतृत्व में वार्ड-72 की पार्षद वंदना शर्मा के पति गुंजन शर्मा एवं वार्ड-39 ट्रांसपोर्ट नगर के पार्षद मनीष मिश्रा ने सात पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, पार्षदों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। पौधरोपण के माध्यम से लोगों को बढ़ते प्रदूषण, घटती हरियाली और बदलते पर्यावरणीय संतुलन के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में लगातार बढ़ रहे तापमान और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच पौधरोपण जैसी पहल बेहद जरूरी हो गई है। लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील भी की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने हर घर पौधा हर व्यक्ति जिम्मेदार’ का संदेश देते हुए स्वच्छ, हरित और बेहतर कानपुर निर्माण के लिए सामूहिक भागीदारी पर जोर दिया। पूरे आयोजन में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js