पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न, 38 हजार अभ्यर्थियों की घर वापसी के लिए रेलवे-रोडवेज ने संभाला मोर्चा

पुलिस भर्ती परीक्षा संपन्न, 38 हजार अभ्यर्थियों की घर वापसी के लिए रेलवे-रोडवेज ने संभाला मोर्चा

6 स्पेशल ट्रेनें चलीं, 150 अतिरिक्त बसें उतारी गईं; कानपुर सेंट्रल और झकरकट्टी पर देर रात तक रही भीड़


(Today crime news)

कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन सोमवार को शहर के 54 परीक्षा केंद्रों पर करीब 38 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होते ही रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों परीक्षार्थियों की घर वापसी को सुगम बनाने के लिए रेलवे और परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्थाएं लागू करते हुए अतिरिक्त ट्रेनें और बसें संचालित कीं। तीन दिनों तक चली भर्ती परीक्षा के दौरान कानपुर में करीब 1.17 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अंतिम दिन शाम पांच बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन और झकरकट्टी बस अड्डे पहुंचे, जिससे दोनों स्थानों पर देर रात तक यात्रियों का दबाव बना रहा।

भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे प्रशासन ने झांसी, लखनऊ और प्रयागराज रूट पर छह परीक्षा विशेष ट्रेनें संचालित कीं। इसके अलावा नौ ट्रेनों के रैक रिजर्व रखे गए थे, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर विभिन्न रूटों पर लगाया गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्थाएं पहले से ही तैयार रखी गई थीं, जिससे यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। कानपुर सेंट्रल से इन दिनों प्रतिदिन लगभग 50 हजार अभ्यर्थियों का आवागमन दर्ज किया गया। भर्ती परीक्षा के कारण स्टेशन परिसर में सामान्य दिनों की अपेक्षा कहीं अधिक भीड़ देखने को मिली। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त रेलवे कर्मियों की तैनाती भी की गई थी।


रोडवेज ने भी बढ़ाई बसों की संख्या

अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने झकरकट्टी बस अड्डे से 150 अतिरिक्त बसों का संचालन किया। इन बसों को लखनऊ, रायबरेली, हरदोई, आगरा, अलीगढ़, झांसी समेत विभिन्न प्रमुख मार्गों पर लगाया गया। परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक भर्ती परीक्षा के तीन दिनों में करीब 600 अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। सबसे अधिक दबाव लखनऊ रूट पर देखने को मिला, जहां यात्रियों की संख्या को देखते हुए लगातार बसों का संचालन किया गया। रायबरेली, हरदोई, आगरा और अलीगढ़ रूट पर भी यात्रियों की लंबी कतारें नजर आईं। परिवहन अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि अभ्यर्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें भी उपलब्ध कराई गईं, जिससे किसी भी अभ्यर्थी को यात्रा में असुविधा न हो।

👇🏻👇🏻

भर्ती परीक्षा के बाद घर वापसी के लिए विशेष इंतजा

54 केंद्रों पर आयोजित हुई पुलिस भर्ती परीक्षा

 अंतिम दिन 38 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

 तीन दिनों में 1.17 लाख से अधिक परीक्षार्थी पहुंचे कानपुर

 रेलवे ने 9 ट्रेनों के रैक रखे रिजर्व

 झांसी, लखनऊ और प्रयागराज रूट पर चलीं 6 स्पेशल ट्रेनें

 रोडवेज ने 150 अतिरिक्त बसों का किया संचालन

 कानपुर सेंट्रल से रोजाना करीब 50 हजार अभ्यर्थियों का आवागमन

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js