उप मुख्यमंत्री को भेंट किया गया गौरैया घोंसला, घर आओ गौरैया अभियान की सराहना

उप मुख्यमंत्री को भेंट किया गया गौरैया घोंसला, घर आओ गौरैया अभियान की सराहना


(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। केशव प्रसाद मौर्य को मंगलवार को गौ-गौरैया संरक्षण समिति कानपुर, उत्तर प्रदेश की ओर से चलाए जा रहे घर आओ गौरैया अभियान के तहत गौरैया का घोंसला भेंट किया गया। यह भेंट कालीदास मार्ग स्थित उप मुख्यमंत्री आवास पर संस्था के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय एवं उनके साथियों द्वारा की गई। उप मुख्यमंत्री ने संस्था के इस पर्यावरण संरक्षण अभियान की सराहना करते हुए घोंसले को आवास परिसर में लगवाने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया। उन्होंने गौरैया संरक्षण को पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने बताया कि गौ-गौरैया संरक्षण समिति पिछले 13 वर्षों से “घर आओ गौरैया” अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। संस्था द्वारा लगातार दाना-पानी स्टैंड एवं गौरैया के घोंसले निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं, ताकि तेजी से कम होती गौरैया की संख्या को बचाया जा सके। कार्यक्रम में संकल्प मिश्रा, आशीष पाण्डेय, राहुल सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js