कर्मचारी एकता और संघर्ष के संकल्प के साथ सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

कर्मचारी एकता और संघर्ष के संकल्प के साथ सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित


(Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। केन्द्रीय कार्यशाला रावतपुर में सोमवार को सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय इकाई का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति के माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव में कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और संगठनात्मक एकजुटता देखने को मिली। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ कर्मचारी हितों की आवाज को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई। चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुशवाहा, प्रदेश उप महामंत्री रमापति त्रिपाठी, संदीप शर्मा, बेचे लाल समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रमिक हितों, संगठन की मजबूती तथा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। चुनाव परिणाम में अखिलेश सिंह को संरक्षक तथा दिनेश सिंह को अध्यक्ष चुना गया। वहीं अरविंद मिश्रा, शिवाजी और हीरा लाल मौर्य को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उदय भानु मंत्री, राम जीत विश्वकर्मा उप मंत्री तथा विरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं जहीर अहमद संयुक्त मंत्री निर्वाचित हुए। संगठन मंत्री पद पर अमर सिंह वर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा और सुदर्शन राजपूत चुने गए। राज कुमार को कोषाध्यक्ष एवं कैलाश पाल को कार्यालय प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा मनोज कुमार, क्षत्रधारी तिवारी, श्रीमती सोनी सहित अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुशवाहा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, श्रमिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की लड़ाई को प्राथमिकता दी जाएगी।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js