दिनांक 07/08/2021 दिन शनिवार को NCRMU के मुख्यालय शाखा के शाखा मंत्री श्री बनवारी लाल मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक कानपुर के सेवानिवृत्त पश्चात उनके विदाई एवं सम्मान समारोह कानपुर सेंट्रल के कमेटी हाल में संपन्न हुआ।
जिसमें NCRMU के महामंत्री श्री आर डी यादव जी मुख्य अतिथि की गरिमामई उपस्थिति रही। साथ में मंडल मंत्री डी एस यादव जी केंद्रीय उपाध्यक्ष हबीबुल्लाह जी एवं अन्य केंद्रीय एवं मंडल सहायक शाखा मंत्री के पदाधिकारी एवं समस्त NCRMU के शाखा मंत्री शाखा अध्यक्ष एवं युवा कामरेड साक्षी की उपस्थिति मैं सेवानिवृत्ति शाखा मंत्री श्री बनवारी लाल जी की विदाई सम्मान भव्य रूप से आयोजित किया गया।
महामंत्री जी ने रेल कर्मचारियों को वर्तमान समय में सरकार की मनोदशा और घटती कर्मचारियों की संख्या वाह कर्मचारियों को मिलने वाली भत्ते की कटौती के संबंध में सरकार से दो-दो हाथ करने के लिए यूनियन के समस्त पदाधिकारियों और सहयोगी कर्मचारियों को कंधे से कंधे मिलाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
हालांकि उन्होंने रेलवे के मंडल अधिकारी वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी प्रयागराज में कर्मचारियों के हित में कुछ काम है ऐसे किए हैं जिन की सराहना भी किया। विशेषकर MACP का मामला हल किया
कार्यक्रम में महिलाओं सम्मानित किया गया श्रीमती कांति वर्मा ने श्रीमती भावना अवस्थी, ममता यादव, पायल जुमदार नेहा खत्री पूनम शर्मा को मोमेंटो एवं शॉल देकर सम्मानित किया।
महामंत्री ने यह भी बताया रेलवे में हो रहे निजी करण एवं ठेकेदारी प्रथा का हमारी यूनियन एवं AIRF घोर निंदा एवं विरोध करती है और करती रहेगी। उन्होंने वर्तमान सरकार को इस घटना के लिए चेतावनी दी है कि अगर सरकार रेलवे निजीकरण और ठेकेदारी को नहीं रोकती है तो आंदोलन निश्चित है।
कार्यक्रम में श्री बनवारी लाल के साथ संजय कुमार अतुल कुमार गजवार अजय सागर यादव फैजान खान आरती गुप्ता बीडी यादव जियाउल हक विजय शंकर मंडल अध्यक्ष श्री डी के मौर्य एवं सैकड़ों यूनियन के डेलीगेट मौजूद रहे।

Post a Comment