झकरकटी तालाब का होगा कायाकल्प, फजलगंज बारातशाला अप्रैल से शुरू, अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश

झकरकटी तालाब का होगा कायाकल्प, फजलगंज बारातशाला अप्रैल से शुरू, अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश 



Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। नगर निगम के नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने मंगलवार को शहर में चल रही विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान झकरकटी बस अड्डा के समीप स्थित तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य तथा जोन-5 के फजलगंज क्षेत्र में निर्माणाधीन बारातशाला का जायजा लिया गया। नगर आयुक्त ने झकरकटी तालाब के संरक्षण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया कि 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 4.32 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना स्वीकृत है। इस योजना के तहत तालाब किनारे स्टोन पिचिंग, पाथवे निर्माण, आरओ पेयजल व्यवस्था, डस्टबिन, बैठने की बेंच, हाईमास्ट एवं पोल लाइट, टॉयलेट ब्लॉक तथा बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि मेट्रो व रोडवेज परियोजनाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य इस प्रकार किया जाए कि अन्य विभागों की गतिविधियां प्रभावित न हों और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके बाद नगर आयुक्त ने फजलगंज में लगभग 3.90 करोड़ रुपये की लागत से बन रही बारातशाला का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य लगभग 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इस बारातशाला में 250 से 350 लोगों की क्षमता, पांच अटैच कमरों की सुविधा, अलग पुरुष-महिला शौचालय, रिसेप्शन क्षेत्र, लॉन, दोपहिया व चारपहिया पार्किंग तथा 300 से अधिक लोगों के बैठने योग्य हॉल की व्यवस्था की जा रही है। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि शेष कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कर अप्रैल के प्रारम्भ से बुकिंग प्रक्रिया शुरू कराई जाए, ताकि क्षेत्रीय नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान परिसर के एक कमरे में अनाधिकृत कब्जा मिलने पर तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही बारातशाला के समीप संचालित दुकानों के स्वामित्व की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। कूड़ा प्रबंधन के लिए वैकल्पिक ट्रांसफर स्टेशन स्थल चयन करने तथा शीघ्र व्यवस्था विकसित करने के निर्देश भी दिए गए। इसी क्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा फजलगंज से स्लॉटर हाउस होते हुए फायर ब्रिगेड तक निर्मित सड़क का निरीक्षण किया गया। सड़क किनारे धूल और अतिक्रमण पाए जाने पर नगर आयुक्त ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने तथा साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने हेतु आगणन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में चल रही विकास कहा कि शहर में चल रही विकास योजनाओं को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा करना प्राथमिकता है, जिससे नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js