नवरात्र से पहले बारा देवी मंदिर में सफाई अभियान, महापौर ने संभाली कमान
पार्षदों संग झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश, भक्तों से भी की अपील
Today crime news
उत्तर प्रदेश कानपुर। नवरात्र पर्व को देखते हुए शहर के मंदिरों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को बारा देवी मंदिर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान महापौर ने स्वयं पार्षदों के साथ झाड़ू लगाकर और पानी से धुलाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। सफाई अभियान में पार्षद नवीन पंडित, नीरज वाजपेयी, अमित जायसवाल, मनीष मिश्रा, अभिनव शुक्ला ‘गोलू’, योगेंद्र शर्मा, नीरज रक्सेल, विद्या वर्मा, कौशल किशोर मिश्रा, आकर्ष वाजपेयी और हरी स्वरूप तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे। महापौर ने कहा कि नवरात्र के दौरान मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास के मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सफाई का विशेष ध्यान रखें, ताकि पर्व के दौरान स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण बना रहे।



Post a Comment