महापौर-नगर आयुक्त की संयुक्त बैठक, मंदिर-मस्जिद मार्गों पर सफाई, पानी व सुरक्षा पर जोर

महापौर-नगर आयुक्त की संयुक्त बैठक, मंदिर-मस्जिद मार्गों पर सफाई, पानी व सुरक्षा पर जोर


Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। नवरात्र, रामनवमी और ईद पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को महापौर और नगर आयुक्त की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के सभी प्रमुख मंदिरों, मस्जिदों और ईदगाहों में साफ-सफाई, पेयजल, जलनिकासी और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।बैठक में जोनवार अधिकारियों ने बताया कि प्रमुख धार्मिक स्थलों—तपेश्वरी देवी मंदिर, काली बाड़ी मंदिर, बारा देवी मंदिर, जंगली देवी मंदिर, काली मठिया सहित विभिन्न ईदगाहों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। महापौर ने विशेष रूप से बारा देवी मंदिर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां बाहर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, इसलिए पहुंच मार्ग दुरुस्त रखा जाए, दुकानों को व्यवस्थित किया जाए और सीवर मेनहोल व नालियों को सुरक्षित ढका रखा जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js