प्रमिला सभागार में सजी माता की चौकी, भक्ति गीतों से गूंजा माहौल
Today crime news
उत्तर प्रदेश कानपुर। नगर निगम मुख्यालय के पीछे स्थित प्रमिला सभागार में सोमवार को भक्ति भाव के साथ माता की चौकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर प्रमिला पांडे ने माता रानी की आरती कर किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और भजनों का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि माता की चौकी का आयोजन विगत कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से राष्ट्र तथा समस्त जीवों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की जाती है। उन्होंने पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ चलो बुलाया आया है, माता ने बुलाया है और प्यारा सजा है, दरबार भवानी, तेरे भक्तों की लगी है कतार भवानी जैसे भजनों पर सहभागिता करते हुए श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर विधायक सरोज कुरील, कमलावती सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य पूनम कपूर, पार्षद आरती त्रिपाठी, गोविन्द शुक्ला, विवेक शर्मा, देवेन्द्र द्विवेदी, आनन्द शुक्ला, पवन पांडेय, राम नारायन, सौरभ देव, अभिनव शुक्ला ‘गोलू’ सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा उ0 जिलाध्यक्ष सरोज सिंह, महिला मोर्चा द0 जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, पूर्व पार्षद नमिता मिश्रा, दीपा द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण के साथ आयोजन संपन्न हुआ।



Post a Comment