यात्री सुविधाओं व समय पालन पर रेलवे सख्त, राजस्व बढ़ाने के निर्देश
Today crime news
उत्तर प्रदेश कानपुर। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में यात्री सुविधाओं, ट्रेनों के समय पालन और राजस्व वृद्धि को लेकर रेलवे प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में मुख्य टिकट निरीक्षकों की बैठक में इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) हरिमोहन व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अलार्म चेन पुलिंग एसीपी की घटनाओं को कम कर ट्रेनों के डिटेंशन समय को अधिकतम 5 मिनट तक सीमित रखने पर जोर दिया। वहीं मेडिकल मामलों में भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।रेल मदद पर ओवर क्राउडिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यात्रियों को उनके टिकट के अनुसार सही कोच में भेजने और अनधिकृत यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। स्टेशनों पर पेयजल, वाटर कूलर, स्वच्छ शौचालय व प्रतीक्षालयों की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर विशेष जोर रहा। राजस्व बढ़ाने के लिए फोर्ट्रेस व मजिस्ट्रेट चेक अभियान चलाने के साथ टिकट जांच को सख्त करने के निर्देश दिए गए। रेलवे ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुविधा और बेहतर सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।



Post a Comment