अनोखी होलिका दहन परंपरा, टैरिफ वार थीम पर सजी होलिका, पीएम मोदी को मिला पुष्पा का टाइटल

अनोखी होलिका दहन परंपरा, टैरिफ वार थीम पर सजी होलिका, पीएम मोदी को मिला पुष्पा का टाइटल

Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। शहर में होली का पर्व हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन लाटूश रोड की होलिका दहन परंपरा अपनी अलग पहचान रखती है। वर्ष 1962 से चली आ रही इस परंपरा के तहत यहां हर साल समसामयिक विषयों पर आधारित अलग-अलग थीम में होलिका सजाई जाती है। यही कारण है कि इसे देखने के लिए शहर ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से भी लोग पहुंचते हैं। इस वर्ष नुक्कड़ सोसायटी द्वारा टैरिफ वार थीम पर होलिका प्रांगण को विशेष रूप से सजाया गया है। आयोजन स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिल्म पुष्पा दी राइस के चर्चित किरदार पुष्पा का प्रतीकात्मक टाइटल दिया गया है। होलिका स्थल पर पीएम मोदी का एक पुतला भगवा वस्त्रों में दर्शाया गया है, जिसमें वह दाहिने हाथ को दाढ़ी पर रखते हुए झुकेगा नहीं के अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्राम का भी पुतला बनाया गया है, जिसे टैरिफ वार के संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है। आयोजक उपेश कश्यप ने बताया कि यह थीम वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम पर आधारित है। उनका कहना है कि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के बावजूद भारत ने सशक्त नेतृत्व में मजबूती से अपनी स्थिति बनाए रखी। देशहित के मुद्दों पर प्रधानमंत्री कभी झुकते नहीं, इसी संदेश को प्रतीकात्मक रूप में पुष्पा टाइटल के जरिए दर्शाया गया है, उन्होंने कहा। होलिका स्थल पर विशेष प्रकाश व्यवस्था, आकर्षक सजावट और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय लोगों में इस थीम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। परंपरा और समसामयिक विषयों के अनूठे संगम ने एक बार फिर लाटूश रोड की होलिका को शहर में चर्चा का केंद्र बना दिया है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js