नगर निगम की सफाई व्यवस्था बेनकाब: औचक निरीक्षण में 46 कर्मचारी गायब, अधिकारियों पर गिरी गाज
नगर आयुक्त ने सफाई पर्यवेक्षक का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने, एक दिन का वेतन काटने तथा जोनल स्वच्छता अधिकारी को जोन से हटाकर मुख्यालय संबद्ध करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्यवेक्षण में लापरवाही पर संबंधित अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए। इसके बाद नगर आयुक्त ने रामनवमी पर्व को लेकर जोन-6 में शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष सफाई अभियान, चूना व पानी छिड़काव, प्रकाश व्यवस्था तथा पैच मरम्मत समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। आवारा पशुओं की समस्या पर 24 घंटे अभियान चलाकर उन्हें पकड़ने का आदेश भी दिया गया। रावतपुर क्रासिंग सब्जी मंडी और गोल चौराहा फल मंडी के निरीक्षण में सड़क पर लग रही दुकानों से जाम की स्थिति मिलने पर नगर आयुक्त ने मंडी को निर्धारित स्थान पर शिफ्ट कराने और रेलिंग लगाकर अतिक्रमण रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यातायात बाधित करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।





Post a Comment