कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से लापता युवती ‘ऑपरेशन मुस्कान’ में मिली, जीआरपी की सराहनीय कार्रवाई

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से लापता युवती ‘ऑपरेशन मुस्कान’ में मिली, जीआरपी की सराहनीय कार्रवाई

Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत जीआरपी कानपुर सेंट्रल को बड़ी सफलता मिली है। करीब नौ माह पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से सकुशल बरामद कर लिया। अभियान अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे डी. प्रकाश के मार्गदर्शन, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एन. कोलान्ची के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशान्त वर्मा की मॉनिटरिंग में चलाया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक कानपुर सेंट्रल दुष्यन्त कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, सपना (काल्पनिक नाम), निवासी जयपुर, राजस्थान, उम्र करीब 23 वर्ष, मई 2025 में यात्रा के दौरान कानपुर सेंट्रल से लापता हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह के नेतृत्व में टीम ने लगातार प्रयास करते हुए युवती को ट्रेस किया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के साथ रीवा, मध्य प्रदेश में रह रही थी। सूचना मिलने पर परिजनों को अवगत कराया गया, जिन्होंने जीआरपी टीम का आभार जताया बरामदगी करने वाली टीम थाना प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह उपनिरीक्षक आशीष कुमार बौद्ध कांस्टेबल शिवेन्द्र कुमार कांस्टेबल दीपक यादव जीआरपी की इस कार्रवाई को यात्रियों की सुरक्षा के प्रति पुलिस की सतर्कता और प्रतिबद्धता का उदाहरण माना जा रहा है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js