मोतीझील कार्यक्रम में गरमाया पार्षद–महापौर पुत्र विवाद, धमकी देने का आरोप

मोतीझील कार्यक्रम में गरमाया पार्षद–महापौर पुत्र विवाद, धमकी देने का आरोप

संतलाल हाता की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन, प्रभारी मंत्री के सामने उठी दलित बस्ती की आवाज

Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। पार्षदों व महापौर के पुत्र विवाद थामने का नाम ही नहीं ले रहा है। दिन पर दिन विवादों का माहौल बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सामने आया है। पार्षद पवन गुप्ता ने महापौर प्रमिला पाण्डेय के पुत्र अमित पाण्डेय उर्फ बंटी पाण्डेय पर धमकाने का आरोप लगाया है। दरअसल रविवार को मोती झील में प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। भापजा पार्षद पवन गुप्ता के वार्ड 37 की जनता भी पहुंची। सैकड़ों महिला और पुरुष प्रदर्शन कर अपनी समस्या से अवगत कराना चाहता थे। हालांकि उन्हों ज्ञापन देकर अवगत कराया भी प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के हाथ में पोस्टर लेकर दिखे उसपर लिखा दलितों की जमीन है महापौर पुत्र बंटी पाण्डेय की जागीर नहीं। बताते चलें कि वार्ड 37 संतलाल हाता को 37 साल पहले मलिन बस्ती घोषित किया गया था। आज भी सीवर लाइन का अभाव है। हाते में 3000 हजार की आबादी है पर निजी शौचालय नहीं है तीन हजार की आबादी एक सार्वजनिक शौचालय पर निर्भर है। सीवर लाइन की समस्या के लिए अपनी बात कही वही पार्षद पवन गुप्ता ने पूर्व में नगर निगम सदन में आवाज उठाई थी। सदन में उनकी बात न सुनी गई, और सदन समाप्त कर दी गई। वही से उठा पार्षद, महापौर पुत्र विवाद पार्षद पवन गुप्ता और पार्षद साथी हरि स्वरूप तिवारी वार्ड 38 ने महापौर प्रमिला पाण्डेय के पुत्र अमित पाण्डेय उर्फ बंटी पाण्डेय पर पवन गुप्ता ने भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित से लिखित शिकायत की है, वही पार्षद साथी हरि स्वरूप तिवारी ने शिवराम सिंह जिलाध्यक्ष दक्षिण से की है। लिखित शिकायत में कहा कि बंटी पाण्डेय ने कॉलर पकड़ कर धमकी दी तुम्हारा दिमाग खराब है क्या पूरे शहर में बंटी टैक्स चिल्ला रहे हो इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि सीबीआई नहीं जांच संगठन करेगा।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js