वर्षा में भी साफ-सुथरा शहर: नगर आयुक्त का सख्त निरीक्षण
जन-सेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: नगर आयुक्त ने सफाई कर्मियों को दी कड़ी चेतावनी
Today crime news
उत्तर प्रदेश कानपुर। नगर आयुक्त ने शहर के विभिन्न स्थलों का व्यापक निरीक्षण किया। लगातार हो रही वर्षा और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त स्वयं मैदान में उतरकर श्यामनगर सोसाइटी के रामलीला मैदान के एप्रोच मार्ग सहित शहर के अन्य रामलीला स्थलों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिए कि सभी रामलीला समितियों के एप्रोच मार्ग पूरी तरह गड्ढा-मुक्त और सुरक्षित हों। जोनल स्वच्छता अधिकारियों को चेतावनी देते हुए नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की जन-सुविधा में लापरवाही या शिकायत होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया कि वे भ्रमणशील रहते हुए जलभराव की स्थिति पर सतत निगरानी रखें और किसी भी जलजमाव की स्थिति में तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें। नगर निगम टीम की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के कारण वर्षा के बावजूद शहर में किसी प्रकार की जलभराव संबंधी समस्या उत्पन्न नहीं हुई।
साथ ही, नगर निगम ने विभिन्न स्थानों पर कूड़ेदानों के स्थानांतरण और सौंदर्यीकरण का कार्य भी संपन्न कराया, जिससे पुराने कचरा फेंके जाने वाले स्थलों का रूपांतरण आकर्षक और स्वच्छ वातावरण में हुआ। नगर आयुक्त ने सफाई कर्मियों की लापरवाही पर कड़ा असंतोष व्यक्त करते हुए उन्हें चेतावनी दी और कहा कि जन-सुविधा से जुड़े कार्यों में उदासीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम टीम की तत्परता और प्रतिबद्धता के चलते नागरिकों को वर्षा के बीच भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।





Post a Comment