वर्षा से उमस से राहत, लेकिन जलभराव ने बढ़ाई मुश्किलें

वर्षा से उमस से राहत, लेकिन जलभराव ने बढ़ाई मुश्किलें

Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। मंगलवार को हुई वर्षा ने जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी, वहीं जलभराव और अव्यवस्थित जलनिकासी ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह बने गड्ढों और बेतरतीब खोदाई ने हालात को और बिगाड़ दिया।

टाटमिल चौराह, घंटाघर सुतरखाना गली मौहौले व मेन रोड, सर्वोदय नगर, जूही बंबुरहिया, पांडुनगर, लाजपत नगर, ग्वालटोली, गांधीनगर, जरीब चौकी, रावतपुर और गुमटी नंबर पांच समेत कई इलाकों की सड़कें पानी में डूब गईं। सर्वोदय नगर की मॉडल रोड पर एक से दो फीट तक पानी भर गया। रावतपुर से देवकी टाकीज, मैनावती मार्ग से सिंहपुर, शास्त्री चौक से विजय नगर, तिलक नगर से रानीघाट तिराहा और राजीव पेट्रोल पंप स्वरूप नगर तक कई मार्ग खतरनाक हो गए। मेट्रो निर्माण और केस्को द्वारा केबल डालने के बाद सड़कों को ठीक से मोटरेबल न किए जाने से कई जगह गड्ढे हो गए, जिनमें पानी भर जाने से वाहन चालक गिरकर घायल हो गए। कंपनीबाग चौराहा से रावतपुर रोड तक सड़क धंसने से यातायात बाधित रहा। वहीं मेट्रो द्वारा डाली गई मिट्टी बारिश में कीचड़ में बदलने से दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान रहे।

वर्षा के दौरान जलनिकासी के लिए जोनवार टीमें तैनात की गई हैं। मेट्रो, जल निगम और केस्को अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिया गया है कि जहां भी सड़कें खोदी गई हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कर मोटरेबल बनाया जाए।

मुख्य अभियंता सैय्यद फरीद अख्तर जैदी

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js