स्कूल जा रही बेटी कीचड़ में गिरी पिता ने चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन, वीडियो हुआ वॉयरल

स्कूल जा रही बेटी कीचड़ में गिरी पिता ने चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन, वीडियो हुआ वॉयरल 

सपाइयों ने उसी गड्ढे भरे पानी में धान रोपकर किया प्रदर्शन 


Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। बर्रा 8 का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति सड़क पर गड्ढे के भरे बारिश के पानी लेट कर प्रदर्शन कर रहा है। यह एक पिता दस दिन पहले अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहा था, तभी बेटी फिसल कर गड्ढे में गिर गई। इससे नाराज पिता ने शनिवार को सड़क पर हुए गड्ढे में भरा पानी में ही चटाई बिछाकर लेट गया। फिर जोर जोर से भारत की जय का नारा लगाया। बच्ची के पिता ने भाजपा के नेताओं पर भी निशाना साधा कहा कई महीनों से सड़क नहीं बन रही है। पार्षद, विधायक, सांसद, भाजपा के मंत्री को भी शिकायत कर चुका हु कोई नहीं सुन रहा है। यह की सड़क नहीं बन रही है। छोटे छोटे बच्चे पढ़ने आते जाते है, मेरे भी बच्चे पढ़ने जाते हैं। 

यह पर कई भाजपा के नेता रहते भी है। बर्रा विश्व बैंक आई ब्लॉक निवासी शीलू दुबे ने पानी भरे गड्ढे में प्रदर्शन किया। वही युवजन सभा कार्यकर्ता ने रविवार को उसी गड्ढे के पानी में धान रूपकर प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सपा नेता अर्पित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर-झांसी हाइवे से घाटमपुर के लिए जाने वाले लिंक में रोड की सड़क बर्रा-8 बाईपास से लेकर वनपुरवा तक पूरी तरह जर्जर अवस्था में पड़ी है।

 इस सड़क में अनगिनत लाखों गड्ढे मौजूद है। जिस सड़क से निकलने के दौरान दुपहिया वाहन सवार व ई-रिक्शा पलटकर लोग प्रतिदिन चुटहिल हो जाते हैं। जिसे देखने के बावजूद अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। यह भी बताया कि करीब दस दिन पूर्व साइकिल सवार छात्रा के निकलने के दौरान गड्डेयुक्त पानी में गिरकर घायल हो गई थी।

जिसे लेकर तमाम बार पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर रवि दत्त को पत्राचार किया गया। इसके बावजूद अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। सिल्ट में गिरने से आहत बेटी के पिता ने शनिवार को रामगोपाल चौराहा स्थित पानी भरे गड्ढे में लेटकर आक्रोश जताते हुए अधिकारियों से सड़क बनवाने की मांग की। मामले का संज्ञान लेकर आज पीडब्लूडी के कर्मचारी बैंकहो लोडर की मदद से गड्डों में मिट्टी डालने पहुंचे तो क्षेत्रीय जनता ने मिट्टी डलने पर फिसलन होने का हवाला देकर विरोध जताया।

                                                                          

बेटी अनन्या हीरालाल पटेल इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 4 की छात्रा है। बीते करीब दस दिन पूर्व साइकिल से आने के दौरान बेटी सड़क में पड़ी दलदल वाली सिल्ट में गिर गई थी। जिससे बेटी मामूली रूप से घायल हो गई थी। बेटी ने घर आकर रोते हुए अपनी पीड़ा सुनाई। जिससे आहत होकर मैने शनिवार को पानी भरे गड्ढे में लेटकर प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों से सड़क बनवाने की मांग की। यदि तीन दिन के अंदर अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर सड़क चलने योग्य नहीं बनाएंगे तो एक बड़ा आंदोलन होगा। जिसकी जवाबदेही पीडब्लूडी अधिकारियो की होगी। 

 बेटी के पिता शीलू दुबे

                                                                           

बीते दो दिनों से हमीरपुर रोड से गिट्टी व अन्य मैटेरियल नहीं आ पा रहा था। जिससे पैचिंग कार्य नहीं हो पाया। अब मैटेरियल आने लगा है। आज सड़क में ईट-रोड़े डलवाकर गड्ढे भरे गए है। सोमवार को गिट्टी डलवाकर रोड में रोलर चलवाकर बराबर कराया जाएगा। सड़क का निर्माण कार्य योजना में है। बरसात के बाद निर्माण कार्य करा दिया जाएगा। 

रवि दत्त 

चीफ इंजीनियर पीडब्लूडी

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js