महापौर ने पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
Today crime news
उत्तर प्रदेश कानपुर । नगर निगम मुख्यालय स्थित में महापौर ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि कल्याण सिंह अग्रणी सोच वाले व्यक्ति थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नगर निगम मुख्यालय में महापौर और पार्षदों ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पार्षद महेंद्र पांडेय, घनश्याम गुप्ता, पवन पांडेय और आनंद शुक्ला सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं, जिनमें उनके जीवन और कार्यों को याद किया गया। एटा में अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, जबकि बुलंदशहर में नरौरा स्थित उनके स्मृति स्थल पर हवन कर श्रद्धांजलि दी गई।
Post a Comment