15 दिन चलने वाला नगर निगम अभियान का पहले दिन चला हंटर, एक लाख का जुर्माना
Today crime news
उत्तर प्रदेश कानपुर। एक अगस्त से 15 तक महापौर नगर आयुक्त संयुक्त रूप से चलाए जा रहे अभियान का पहले दिन कम्पनी बाग चौराहा से कर्बला चौराहा तक और आर्य नगर चौराहा के क्षेत्रों में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान लगभग 30 ठेले, 26 टीन शेड, 15 गुमटी, 16 स्टील के काउंटर, 40 फल की कैरेट, 2 जनरेटर और 1 एलईडी बोर्ड जब्त किए गए। इसके अलावा, 26 बैनर, 9 होर्डिंग और 350 कट आउट भी हटाए गए। इस दौरान एक लाख दस हजार का जुर्माना वसूल किया गया और कई वाहनों का चालान भी किया गया।
यातायात पुलिस बल ने भी अभियान में भाग लिया और कुल 6 दो और चार पहिया वाहनों का चालान किया। एसीपी संबंधित क्षेत्र जोनल अधिकारी जोन-4 राजेश सिंह जोनल अभियन्ता जोन-4 नानक चन्द्र जोनल स्वच्छता अधिकारी जोन-4 देवेन्द्र कर अधीक्षक सीमा सागर और अनूप श्रीवास्तव राजस्व निरीक्षक कमल सिंह, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा और विनीत वर्मा विज्ञापन विभाग की टीम और जोनल कार्यालय जोन-4 की प्रवर्तन दल की टीम उपस्थित रहीं।वही जोन 3 के अंतर्गत किदवई नगर चालीस दुकान पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर दुकान संचालित कर रहे अतिक्रमणकारियों पर चला अभियान का चला हंटर लगभग तीस से चालीस अतिक्रमण कब्जा मुक्त किया।




Post a Comment