रोहिणी घावरी को चंद्रशेखर की शादी की जानकारी पहले से थी-आज़ाद समाज पार्टी नेता का दावा

रोहिणी घावरी को चंद्रशेखर की शादी की जानकारी पहले से थी-आज़ाद समाज पार्टी नेता का दावा

Today crime news 

Rohini Ghavari Chandra Shekhar Azad News: इंदौर की रहने वाली रोहिणी घावरी और चंद्रशेखर आज़ाद का रिश्ता अब सवालों के घेरे में है। कभी भीम आर्मी प्रमुख और नगीना से आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के साथ अपने प्रेम संबंधों को लेकर सुर्खियों में रहीं रोहिणी ने उन पर शादी के नाम पर देह शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

स्विट्जरलैंड में रह रहीं पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय महिला आयोग और दिल्ली पुलिस को शिकायत भेजी है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या वह आज भी उन्हें प्यार करती हैं या अब सिर्फ न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं?

चंद्रशेखर की शादी के बारे में नहीं था पता-रोहिणी

रोहिणी ने बताया कि 2021 में जब वे चंद्रशेखर के साथ रिश्ते में आईं, तब उन्हें उनकी शादी के बारे में जानकारी नहीं थी। यह बात समाज के लोगों से भी छुपाई गई। अगर यह बात पहले पता होती तो शायद उनकी जिंदगी बच जाती। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के कुछ लोगों से उन्हें चंद्रशेखर की शादी के बारे में पता चला, लेकिन तब तक रिश्ता काफी आगे बढ़ चुका था।

रोहिणी को शादी की जानकारी पहले से थी-आज़ाद समाज पार्टी नेता का दावा

आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि 2021 में ही रोहिणी को चंद्रशेखर की शादी की जानकारी थी। उन्होंने कहा कि रोहिणी स्विट्जरलैंड से चंद्रशेखर के बेटे के लिए कपड़े लेकर आई थीं। अब रोहिणी भाजपा और आरएसएस के प्रभाव में हैं।

विनोद यादव ने बताया कि चंद्रशेखर की शादी 2020 में हुई थी। उनकी पत्नी का नाम वंदना और बेटे का नाम युग है। यादव का यह भी कहना है कि रोहिणी ने कई बार उनसे चंद्रशेखर का नंबर मांगा और मुलाकात कराने को कहा। रोहिणी ने उन्हें चेतावनी दी कि अगर वह दूर नहीं हुए, तो उन्हें भी बदनाम कर देंगी।

रोहिणी के आरोपों पर चंद्रशेखर का जवाब

फिलहाल रोहिणी घावरी स्विट्जरलैंड में हैं और वहीं से सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर पर आरोप लगा रही हैं। वे चैट के स्क्रीनशॉट शेयर कर रही हैं, महिला आयोग और दिल्ली पुलिस से शिकायत कर रही हैं और प्रधानमंत्री को पत्र लिख रही हैं। इस बीच चंद्रशेखर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर रोहिणी कोर्ट जा रही हैं, तो वे भी अपना पक्ष कोर्ट में ही रखेंगे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js