स्कूली बच्चों की राह में रोड़ा बना वार्ड 106 का सीवर का गंदा पानी

स्कूली बच्चों की राह में रोड़ा बना वार्ड 106 का सीवर का गंदा पानी 

बारिश में डूबी गली की सड़कें, जलभराव से जनता हुई परेशान


Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। आर्यनगर के वार्ड-106 (सुतर खाना) में रहने वाली हजारों जनता सालों से मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। यहां जमा पड़ा कूड़ा बजबजातें नाले नगर निगम अफसरों और सफाई कर्मियों की लापरवाही को कहानी बया कर रहे हैं। बारिश के दिनों में यहां और भी बुरा हाल हाल है। गली मोहल्लों सड़क पर भरे पानी और कीचड़ से लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। वहीं मेन होल के ढक्कन को एक लेवल में नहीं किया गया है। ऐसे में जलभराव में वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं क्षेत्र जनता का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। स्कूली बच्चों को सीवर के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। सड़कों पर बारिश का पानी भर जाने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही स्कूल के बच्चों को पढ़ने के लिए दूषित बरसाती सीवर के पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बरसाती पानी नाली नालों से निकलकर रोड पर भरा है। पानी से गुजरने वाले क्षेत्र निवासी के लिए बन सकता है बीमारियों का कारण। जल निकासी न होने के कारण लोगों के घर दुकानों में पानी प्रवेश कर चुका है।


क्षेत्र निवासी श्री यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल, विधायक, और वार्ड पार्षद शिवम् दीक्षित से भी कई बार शिकायत की है। अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। वार्ड 106 सुतर खाना तिराहे के पास केतकी धर्मशाला के बगल वाली लगी में सालों से सीवर के पानी से जल भराव रहता है। बारिश में यह समस्या विकराल रूप ले लेती है। स्कूल से बच्चे को क्षेत्रीय निवासी विशाखा ने बताया कि सालों से सीवर के पानी से घर का सामान और बच्चों को स्कूल लाने जाने के लिए गंदे बदबूदार पानी से होकर जाना पड़ता है। वही क्षेत्रीय निवासी अरमान गुप्ता भी स्कूली बच्चे को सीवर के गंदे पानी से गुजरते नजर आए अरमान ने बताया कि ये समस्या आज की नहीं आज बारिश हुई तो जल भराव ने विकराल रूप ले लिया है। यह समस्या बारिश की नहीं है। बारिश न हो सीवर के गंदे पानी से पूरी गली भरी रहती है। बारिश के दिनों में घुटने तक जल भराव हो जाता है।

सीवर के गंदे पानी से घर का सामान व बच्चों को स्कूल ले जाने आने पर में गंदे बदबूदार पानी होकर गुजरना पड़ता है।

क्षेत्रीय निवासी विशाखा

                                                                         


मैने मुख्यमंत्री पोर्टल विधायक, पार्षद से शिकायत दर्ज कराई है। पार्षद आए थे पर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सीवर के गंदे पानी के कारण दुकान खोलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

क्षेत्रीय निवासी दुकानदार श्रीयादव

                                                                          


मेट्रो के अंडर ग्राउंड कार्य से सीवर जल भराव की समस्या उत्पन्न हुई है, सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। एक सप्ताह के अंदर समस्या खत्म हो जाएगी। 

क्षेत्रीय पार्षद शिवम् दीक्षित

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js