नगर निगम मुख्यालय में राजस्व वसूली को लेकर बैठक आयोजित हुई

नगर निगम मुख्यालय में राजस्व वसूली को लेकर बैठक आयोजित हुई



Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। नगर निगम मुख्यालय के समिति कक्ष में राजस्व वसूली को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महापौर ने नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त और जोनल अधिकारियों के साथ राजस्व वसूली के संबंध में चर्चा की। नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि विगत वर्ष 2024-25 में राजस्व वसूली ₹507 करोड़ हुई थी। इस वर्ष 2025-26 में राजस्व वसूली का लक्ष्य ₹1000 करोड़ रखा गया है, जिसमें जल कल विभाग की राजस्व वसूली का लक्ष्य ₹200 करोड़ है। महापौर ने जीआईएस सर्वे में गड़बड़ी के संबंध में निर्देश दिए कि सभी जोनों में एक कर्मचारी अलग से तैनात किया जाए, जो सिर्फ जीआईएस सर्वे की आपत्तियों को प्राप्त करें और उसका तत्काल निस्तारण कराएं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि विगत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जून माह में ₹10 करोड़ की राजस्व वसूली हुई थी। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक ₹32 करोड़ का राजस्व प्राप्त हो चुका है। अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार वाजपेयी ने बताया कि जीआईएस सर्वे में लगभग 1 लाख नए मकान आए हैं, जिनका नगर निगम के राजस्व कर्मियों से सत्यापन कराकर नोटिस भेजने की कार्यवाही की जाएगी। महापौर के निर्देश के क्रम में नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कल से नाली, नाला, पार्क और ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही शुरू की जाए, ताकि बरसात शुरू होते ही सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा सके। बैठक में अपर नगर आयुक्त मो. अवेश, जगदीश यादव, अनूप कुमार वाजपेयी, संतोष यादव और जोनल अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js