बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, सड़कों पर दिखा जल भराव, कागजों में सफाई पूर्ण

बारिश ने खोली नगर निगम की पोल, सड़कों पर दिखा जल भराव, कागजों में सफाई पूर्ण 

Today crime news

उत्तर प्रदेश कानपुर। भारी बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी शहर के कई क्षेत्रों में जल भराव ने सफाई अभियान के करोड़ को पानी फेर दिया। 5 घंटे की पहली बारिश ने शास्त्री नगर, पांडु नगर, आचार्य नगर, रावतपुर, गीता नगर, गोविंद नगर, अफीम कोठी जूही खालवा, फजलगंज, जाजमऊ, घंटाघर स्टेशन रोड आदि जगहों पर जल भराव को गया। इस भारी बारिश ने नाली - नालों जल भराव से दिखना भी बंद हो गई। बारिश ने इन जगहों पर नालों की सफाई की पोल - खोल दी अधिकारी जानकारी के मुताबिक 60, 70 प्रतिशत नाली नालों की सफाई हो चुकी है। और बचे गई 20 तक हो जाएगी। जहां जहां हुई सफाई वही के नाली - नालों में चल भराव देखने को मिला। घंटाघर वार्ड 106 में नाली -नालों की सफाई हो चुकी है। फिर भी पहली बारिश ने पोल खोल दी घंटाघर चौराह से स्टेशन रोड पर शुरू हुई ही थी कि पानी भराव दिखने लगा मात्र एक घंटे ही हुई बारिश से ही नाली - नालों चोक हो गए। स्टेशन रोड पर घुटने घुटने तक सड़क पर पानी भर गया। बारिश ने यातायात को भी रोक दिया। घंटाघर से स्टेशन के आने जाने वाले लोगों का निकलना दुबहर हो गया। इसी रास्ते पर बनी दुकानों के अंदर बारिश का पानी घुस गया। पूरी रात परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर निगम ने नाला सफाई के लिए 8.14 करोड़ रुपए आवंटित किए थे। आने वाले कुछ दिनों में मानसून शहर में दस्तक दे सकता है। शहर के नाला-नालियों की सफाई व्यवस्था को देखते हुए लग रहा है कि नाला सफाई के आवंटित की गई धनराशि बारिश के पानी में बहने वाली है।महापौर प्रमिला पांडेय ने मार्च में 236 बड़े नालों की सफाई के निर्देश जारी किए थे। 30 मई तक नाला सफाई किए जाने का अल्टीमेटम दिया गया था। उन्होंने कहा था कि 30 मई के बाद वह खुद नाला सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगी। इसके बाद नालों की सफाई की समीक्षा बैठक की गई, जिसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों को 15 जून तक का समय दिया गया, लेकिन दो बार डेडलाइन पूरी होने के बाद भी अब तक सफाई कार्य अपने अंतिम चरण में नहीं पहुंच पाया है। अब अगली तारीख 20 जून दी गई है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js