नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के संबंध में की बैठक

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के संबंध में की बैठक 


Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्र शेखर ने संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में अभियान से संबंधित समस्त अधिकारियों के साथ-साथ जोंनल स्वच्छता अधिकारी, एस.एफ.आई., सफाई पर्यवेक्षक और सफाई नायक भी उपस्थित थे। संचारी रोगों से बचाव नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने संचारी रोगों से नियंत्रण पर विस्तार पूर्वक चर्चा की और बताया कि जल भराव न होने दें, साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दें, और मच्छरों से बचाव के लिए समस्त उपाय अपनाएं।

टीकाकरण जे.एस.आई. टीम से नाजिया जी ने बताया कि से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का टीकाकरण अवश्य करवाएं, जो उन्हें 12 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखता है। यह टीकाकरण सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन मंगलवार से रविवार निःशुल्क लगाया जाता है। गर्भवती महिलाओं के लिए सेवाएं गर्भवती महिलाओं का भी निःशुल्क टीकाकरण और प्रसव पूर्व जांचें भी की जाती हैं। इस बैठक का उद्देश्य संचारी रोग एवं दस्तक अभियान के क्रियान्वयन को धरातल पर सुनिश्चित करना है, जिससे लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जा सके और आवश्यक सेवाएं प्रदान की जा सकें। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्र शेखर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह जे.एस.आई. टीम नाजिया, आकाश तिवारी, शकील हुसैन यूनिसेफ बी.एम.सी. हाफिज खान और राम सहाय मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js