कान्हा गौशाला में औषधीय वृक्षों का किया गया रोपण

कान्हा गौशाला में औषधीय वृक्षों का किया गया रोपण 


Today crime news 

उत्तर प्रदेश कानपुर । नगर निगम के द्वारा संचालित कान्हा गौशाला, किशनपुर, जहा लगभग 5000 निराश्रित गौवंश का संरक्षण किया जा रहा है तथा यह प्ैव् प्रमाणित संस्था है, में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का अयोजन किया गया है। अभियान के अन्तर्गत 2100 से अधिक छायादार व औषधीय वृक्षो का रोपण किया गया, जिनमें मुख्यत नीम, पीपल, अर्जन, बरगद, आॅवला एवं अशोक आदि प्रजातियाॅ सम्मिलित है। गौशाला में निराश्रित गौवंशों के उचित रखरखाव नियमित चारे, पानी, चिकित्सा तथा देखरेख की समुचित व्यवस्था तो है, साथ ही साथ यह कार्यक्रम गौशाला के वातावरण को औरअधिक हरित, स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में की गयी एक सराहनीय पहल है। इस वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य नगर निगम कानपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम, गौवंशों को प्राकृतिक छाया और शुद्व वायु प्रदान करना व हरित आवरण में वृद्वि कर पर्यावरण संतुलन बनाए रख कर, जल स्तर के संरक्षण और जैव विविधता को बढावा देना है। गौशाला प्रबंधन समिति और नगर निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में यह अभियान संचालित किया गया, जिसमें स्थानीय समाज सेवियों, पर्यावरण प्रेमियों और छात्रों ने भी सहभागिता की तथा प्रमाणित गौशाला के गुणवत्तापूर्ण संचालन व पशु कल्याण के उच्च मानकों को भी सराहा। नगर आयुक्त ने इस अवसर पर कहा कि ’’कान्हा गौशाला सिर्फ गौवंश संरक्षण का नहीं बल्कि पर्यावरण संवर्धन का भी एक माॅडल केंद्र बन रही है। वृक्षारोपण जैसे प्रयास भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ व हरित वातावरण देने की दिशा में एक मजबूत कदम है।कान्हा गौशाला के इस अभियान का मुख्य संदेश एक प्रेरणादायक माॅडल बनाना है जो नगर निकायों, पर्यावरण प्रेमियों व पशु कल्याण संगठनो के लिए अनुकरणीय हो तथा ऐसे सामाजिक कार्यो को बढ़ावा देना है, जो समाज में संवेदनशीलता, सतत विकास और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को बढ़ावा देते हो।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js