कलेक्टर गंज अग्निकांड घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे महापौर

कलेक्टर गंज अग्निकांड घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे महापौर

जिलाधिकारी से मिलकर व्यापारियों को मुआवजा दिलाने की करेंगी बात


Today crime news)

उत्तर प्रदेश कानपुर। कलेक्टर गंज अग्निकांड के बाद बुधवार को शहर की महापौर घटना स्थल पर पहुंची और जायजा लिया। मंगलवार को कलेक्टर गंज गल्ला मंडी में भीषण आग लग गई, जिससे सैकड़ों दुकानें जलकर खाक हो गईं और करोड़ों का दुकानदारों का नुकसान हो गया। इस अग्निकांड में कई लोग गंभीर रूप से जलकर घायल हो गए हैं। एक की मौत भी हो गई, वहीं एक कर्मी का कंकाल बुधवार को सुबह मिला। कर्मी की पहचान गया प्रसाद निवासी जिला उन्नाव शुक्लागंज के रूप में हुई है। कर्मी कैमिकल गोदाम में सालों से काम करता था। दोपहर के बाद शहर की महापौर प्रमिला पांडेय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बतातें चलें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में अंग्रेजों के समय की सबसे पुरानी कलक्टरगंज गल्ला मंडी है। मंगलवार को भीषण आग लग गई थी। आग की चपेट में आकर लगभग 110 दुकानें जलकर राख हो गईं। आग बुझाने की कोशिश में 14 लोग झुलस गए, जिसमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के लिए लगभग 200 गाड़ी पानी डाला गया। आग इतनी विकराल थी कि लगभग 70 से ज्यादा ई-रिक्शा, स्कूटी, बाइक और कारें भी जल गईं। महापौर ने कहा कि कानपुर की सबसे पुरानी अंग्रेजों के समय की गल्ला है। मैं स्वयं लगभग 35 वर्षों से अपने घर का राशन इत्यादि इसी गल्ला मंडी से लेती रही हूं। मुझे यह भयावह दृश्य देखकर बहुत दुख हुआ है। इस अग्निकांड में लगभग 25 से 30 करोड़ का व्यापारियों का नुकसान हुआ है। व्यापारियों ने बताया कि यह गोदाम केमिकल व्यापारी को किराए पर दिया गया था। केमिकल के कारण ही यह आग लगी है। पिछले दिनों प्रेम नगर में भी केमिकल से लगी आग के कारण 05 लोग जलकर मर गए थे। कलक्टरगंज में लगी आग से व्यापारियों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने के लिए मैं जिलाधिकारी से मिलकर बात करूंगी, ताकि जल्द से जल्द प्रतिदिन कमाने वालों की रोजी-रोटी चल सके। निरीक्षण में पार्षद पवन पांडेय, राम नरायन, आकर्ष वाजपेयी, राज किशोर, भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा एवं अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js