महापौर ने मुख्यालय में आश्रितों नियुक्ति पत्र किया वितरण, नियुक्ति पत्र पाकर चेहरे पर आई मुस्कान
उत्तर प्रदेश कानपुर। नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में महापौर द्वारा नगर निगम में कार्यरत मृत कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया। नियुक्ति पत्र पाकर लोगों के खिले चेहरे 43 आश्रितों को नियुक्ति पत्र का वितरण करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी, जिसमें 13 कनिष्ठ लिपिक, 11 चपरासी, 02 बेलदार एवं 17 सफाई कर्मचारी कुल 43 को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। सभी नियुक्त मृतक आश्रितों को महापौर द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए साथ ही चेतावनी भी दी गयी कि सभी मृतक आश्रित अपनी नियुक्ति के साथ अपने आश्रितों का भी पूर्ण रूप से ध्यान रखेंगे, शिकायत पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त मो. अवेश, प्रभारी अधिकारी कार्मिक विद्या सागर यादव, कार्यालय अधीक्षक चन्द्र प्रकाश सिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Post a Comment