करवा चौथ से पहले घर में हाथ साफ कर प्रेमी के साथ महिला हुई फरार

करवा चौथ से पहले घर में हाथ साफ कर प्रेमी के साथ महिला हुई फरार 

उत्तर प्रदेश बरेली। जिसको पति देव कहा पति के लिए 13 साल से रखा व्रत पति की लंबी उम्र की कामना भी किया व्रत रखने के साथ-साथ वे अपने पति की पूजा भी किया। उस पति को छोड़ कर हुई फरार जनपद में करवा चौथ से ठीक पहले एक पत्नी अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पत्नी के फरार होने के बाद पति उसकी तलाश में दर-दर भटक रहा है।पति का कहना है कि उसकी पत्नी घर में रखे हुए नगदी और गहने भी लेकर भाग गई है। काफी खोजबीन करने के बाद पत्नी के बारे में जानकारी नहीं मिली तो उसने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस खोजबीन कर रही है। यह पूरा मामला बरेली जनपद के बारादरी थाना क्षेत्र का है। बारादरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले एक शख्स की शादी 13 साल पहले एक महिला के साथ हुई थी। पति द्वारा बताया गया की शादी के बाद से करीब 13 साल तक पत्नी करवा चौथ का व्रत रखती थी। पति-पत्नी बात सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। पति का कहना है कि कुछ माह पहले उसके पड़ोस के रहने वाले एक युवक से पत्नी की नजदीकियां बढ़ गई। जानकारी होने के बाद दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।पति का कहना है कि उसने अपने पत्नी को उसे युवक से मिलने और बात करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में लगातार टकराव चल रहा था। इधर करवा चौथ के पहले पत्नी द्वारा करवा चौथ की पूरी खरीदारी की गई। कपड़ा के साथ ही श्रृंगार के सामान भी महिला ने खरीद लिया था। पति का आरोप है कि करवा चौथ से जुड़े सभी सामान खरीदने के बाद उसकी पत्नी एक दिन चुपके से घर में रखे रुपए और जेवर लेकर अपने पड़ोसी प्रेमी के साथ फरार हो गई।



0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js