पिता की बीमारी ठीक हो जाएगी, हिंदुओं से ईसाई बन जाओ तीन महिलाएं गिरफ्तार

पिता की बीमारी ठीक हो जाएगी, हिंदुओं से ईसाई बन जाओ तीन महिलाएं गिरफ्तार

मध्य प्रदेश सतना। उस समय हड़कम मच गया जब एक विशेष धर्म का प्रचार कर रही तीन महिलाओं को लोगों कि सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं ने एक शख्स के बीमार पिता के ठीक हो जाने का दावा कर क्रिस्चन धर्म अपनाने को कहा था। पूरा मामला सतना शहर के हनुमान नगर नई बस्ती का है। यहां के निवासी आदर्श त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज करवाई की तीन महिलाएं बस्ती के कुछ लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कर रही हैं। इसपर सतना की कोलगंवा पुलिस ने मामले पर तीन महिलाओं पर कार्रवाई की है। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान अर्चना साकेत, पार्वती साकेत और सोनू साकेत है। तीनों आरोपी महिलाएं सतना की निवासी है। पीड़ित सतना निवासी आदर्श त्रिपाठी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि हनुमान नगर नई बस्ती तरफ में उसे तीन महिलाएं मिली। उन्होंने उससे कष्टों के बारें मे पूंछा तो पीड़ित ने बताया कि मेरे पापा जी की तबीयत खराब रहती है। तब उन महिलाओं ने तीन पर्चे दिए और बोली कि तुम ईसाई धर्म अपना लो। महिलाओं ने कहा कि प्रभू ईशू की प्रार्थना में आया करो तो तुम्हारी सारी समस्या दूर हो जाएगी। हिन्दू धर्म में रहोगे तो तुम्हारे पूरे परिवार का विनाश हो जाएगा। प्रभू ईशू तुम्हारे पिता जी की तबीयत ठीक कर देंगे। इतने में युवक को शक हुआ कि ये महिलाएं शर्म परिवर्तन करवा रही है। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों महिलाओं पर धारा 3/5 मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधनियम 2021 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। महिलाएं जो पर्चे बांट रही थीं वो 20 अक्टूबर को रीवा जिले की सेमरिया तहसील अंतर्गत ग्राम गड़री पड़रिया पोस्ट बुसौल में आयोजित चंगाई छुटकारा सभा के थे। उन पर्चों में लिखा गया था कि इस सभा के जरिए यीशु की शरण मे आने से कर्ज और नशे से तो मुक्ति मिलेगी ही पथरी, बवासीर, टीबी, कैंसर, लकवा, मिर्गी, पागलपन जैसी बीमारियों से भी यीशु निजात दिलाएंगे। निःसन्तान दम्पतियों को संतान सुख भी मिलेगा।


0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js