जीआरपी पुलिस को मिली सफ़लता ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर को किया गिरफ्तार – चोरी किया ट्राली बैग बरामद,
कानपुर: प्रभारी निरीक्षक जीआरपी राम कृष्ण द्विवेदी द्वारा गठित टीम ने एक शातिर अभियुक्त सुभम अवस्थी पुत्र अशोक कुमार अवस्थी राजाजीपुरम लखनऊ को सिटी साइड स्टेशन परिसर गाड़ी पार्किंग के पीछे बने खंडहर जमीन में झाड़ियों से गिरफ्तार कर लिया
चोरी किया गया ट्रॉली बैग बरामद,
पूछतांछ पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जो अपने तीन अन्य साथियो के साथ मिलकर दिनांक 16.06.2022 को गोरखधाम एक्स ० में एक यात्री का ट्राली बैग चुराया था बरामद ट्राली बैग इसी घटना का है । तथा एक माह पूर्व अवध बान्द्रा एक्स ० सें एक यात्री का बैग चुराया था जिसमें 12000 रुपये नगद तथा कागजात थे इन लोगो ने 3000-3000 रुपये आपस में बाटकर उस बैग को लखनऊ जाने वाली बस में रख दिया था । यह लोग ट्रेन में सो रहे यात्रियों का सामान जैसे ट्राली बैग , पर्स तथा मोबाइल चोरी कर लेते हैं , तथा उनको बेचकर आपस में रुपये बाटकर अपने शौक व नशे की लत को पूरा करते हैं ।
अभियुक्त के पास से एक अदद ट्राली बैग वादी का वोटर कार्ड वादी का आधार कार्ड वादी का ड्राइवरिंग लाइसेंस इस्तेमाली कपडे आर्टीफिशियल ज्वैलरी


Post a Comment