माँ फूलमती मंदिर ट्रस्ट आर्य नगर द्वारा आज मंदिर प्रागण में माई का हवन पूजन

माँ फूलमती मंदिर ट्रस्ट आर्य नगर द्वारा आज मंदिर प्रागण में माई का हवन पूजन

श्रृंगार,महाआरती कर कढ़ी- चावल, पूड़ी सब्जी, हलवे का भोग लगाकर माई का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री देवेन्द्र सिंह भोले, जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील बजाज, विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी, पूर्व विधायक श्री राकेश सोनकर, श्री उपेन्द्र पासवान मुख्य रूप से उपस्थित होकर माता का पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में प्रबन्धक / सचिव अवधेश सोनकर ने कहा कि करोना काल के कारण विगत 3 वर्षो से वार्षिक उत्सव नहीं मना पा रहा था किन्तु इस वर्ष माता रानी की कृपा से मंदिर में साफ-सफाई पुताई के कार्य के पश्चात माता का हवन पूजन, भण्डारा कराकर हम सब ने वार्षिक उत्सव मनाया है।

 कार्यक्रम का संचालन व व्यवस्था अध्यक्ष श्री प्रमोद पाण्डेय ने किया। 

कार्यक्रम में श्री भवानी भीख, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा, अनिल दीक्षित, राजेश गुप्ता, श्याम मिश्रा, सुभाष चन्द्र सुधीर, दीपक, महेश चन्द्र मोहित मिश्रा, संतोष पाण्डे, अमित कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js