तेज़ तर्रार थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बड़ी साज़िश को किया नाकाम।
व्हाटसअप ग्रुप में चौंकी थाना फूक कर उपद्रव की प्लानिंग कर रहें 5 आरोपी को दबोचा।
संगठित अपराध व उपद्रवियों पर पुलिस रखे है पैनी नजर व्हाटसअप ग्रुप पर प्लानिंग बनाने पांच युवक दबोचे
कानपुर : व्हाटसअप ग्रुप पर उपद्रव की प्लानिंग बना रहे पांच अभियुक्तों को पुलिस ने दबोच लिया है । सभी एक राय और संगठित होकर थाना, चौकी जलाने की तैयारी में थे । उपद्रवियों पर नजर रखने के लिये कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बनाई सोशल मीडिया मानीटरिंग टीम ने उपद्रव के पहले ही सभी को ट्रेस कर लिया । सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने पांच युवकों को दबोच लिया । सभी के खिलाफ पुलिस विधिक कारवाई कर रही है । थाना चकेरी पुलिस ने शनिवार को अभियुक्तों को उस वक्त दबोच लिया जब वह अपने घरों से निकलकर हरजेन्द्रनगर चौराहे पर पहुंच भी गये थे पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान 1- भूपेन्द्र यादव पुत्र जगुनाथ सिंह निवासी पखतौरी थाना हनुमंतविहार नौबस्ता उम्र 25 वर्ष
2- आयुष पुत्र राकेश भदौरिया निवासी 88/1 पटेलनगर चकेरी उम्र 20 वर्ष 3. हर्ष यादव पुत्र शत्रोहोन लाल निवासी 499 पटेल नगर चकेरी उम्र 21 वर्ष
4.अमित यादव पुत्र जयकरन सिंह निवासी 128/9 पटेल नगर थाना चकेरी उम्र 21 वर्ष
5. राजू यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी शाम असरी थाना नरवल जनपद कानपुर आउटर उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई । पुलिस सभी के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही कर रही है । सभी अभियुक्तों पर मु० अ० स० 650/22 धारा 505 ( 1 ) ( बी ) / 506 / 120 बी IPC थाना चकेरी में लिखा गया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह , उ० नि० वीरेश कुमार चौकी प्रभारी रामा देवी , उ0 नि0 दिनेश चन्द्र मौर्य , हे0 का0 विनोद कुमार , का० रमनजीत, चालक रामव्रत शामिल रहे।


Post a Comment