ओम जन सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंद को नि:शुल्क सिलाई सिखा कर डिप्लोमा और सिलाई मशीन भी वितरण किया जाऐगा

ओम जन सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंद को नि:शुल्क सिलाई सिखा कर डिप्लोमा और सिलाई मशीन भी वितरण किया जाऐगा।

कानपुर ओम जन सेवा संस्थान कई वर्षो से लगातार गरीब, असहाय व जरूरतमंद की मदद् करती आ रही है आज एक वर्ष से ओम जन सेवा संस्थान की संस्थापिका/ अध्यक्षा शिव देवी अग्रहरि (सीमा) ने जरूरतमंद महिलाओं व लडकियोँ को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से 6 माह कि नि:शुल्क  कोर्स कराकर डिप्लोमा भी दिया जाता है। जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हर वर्ष महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई मशीन भी देने का भी  निर्णय लिया गया है।

इसमें प्रमुख रूप से श्री राधे सिलाई सेन्टर के सहयोग से सिलाई कोर्स की शुरुआत करा रही है।संस्था के साथ मिलकर कार्य किया जायेगा।

एक वर्ष से चल रहे कोर्स में अब तक 150 महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोर्स कराया जा चुका है।

इसमेंं प्रमुख रूप से संस्था की अध्यक्षा शिव देवी अग्रहरि (सीमा)  संध्या गुप्ता,अंजली गुप्ता, संदीप गुप्ता, ज्योति तिवारी, रूबी कुशवाहा,पूजा चौरसिया, रेणु चौरसिया ,सुनीता चौरसिया, रोशनी , अंजू लता,तनिष्का सैनी, शिवानी कटारिया,शिवानी सैनी शान्ति सैनी,अंशिका दिवाकर,  चाँदनी शेखर , चाँदनी चौहान,सृष्टि सिंह, मधु सिंह, प्रिया, ज्योति आदि लोग मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js