उत्तर प्रदेश के कई जिलों में निरंतर चल रहा है बाबा बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में निरंतर चल रहा है बाबा बुलडोजर

सुप्रीम कोर्ट के सख्त रवैये से शासन-प्रशासन भी हुए सख्त।

यातायात बाधित ना हो इसके लिए लगातार ट्राफिक नगर निगम की संयुक्त टीम चला रही फुटपाथ खाली कराने का काम।

कानपुर/ उत्तर प्रदेश के चुनाव खत्म होते ही योगी सरकार में बड़े पैमाने से अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर उसे काफी प्रभावी करने का काम किया और प्रशासन को आम जनमानस के साथ अच्छा व्यवहार अच्छा माहौल बनाने का आदेश दिया अभी हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि प्रदेश के कई शहर में चल रहे यातायात बाधित है इसके लिए सड़क पर अवैध तरीके से कब्ज़ा किए हुए लोगो पर कार्यवाही करने के आदेश दिया और सड़क को खाली कराकर रोड का चौड़ीकरण कर लोगों को जाम से राहत दी जाएं सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों को योगी सरकार ने सराहा और प्रदेश के कई शहरों में अवैध तरीके से सड़क पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई होना शुरू हो गया है या यूं कहें कि बाबाजी का बुलडोजर जोरों से गरज रहा है इसमें कोई संदेह नहीं है आज इसी क्रम में कानपुर शहर में ट्रैफिक नगर निगम की संयुक्त टीम ने सड़क पर अवैध कब्जा करने वालों पर लगातार 2 दिन से हो रही कार्यवाही से टाटमिल घंटाघर बस अड्डा कोपरगंज सहित कई जगह से जहां जाम की स्थिति निरंतर बनी रहती थी वहां जाम से निजात मिलता हुआ दिखाई दे रहा है ट्राफिक स्पेक्टर राजवीर ने माल गोदाम व कोपरगंज  पर लावारिस खड़े वाहनों को उठाया अवैध तरीके से खड़े ट्रकों का चालान भी किया और सड़क व फुटपाथ पर अवैध तरीके से कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करते हुए फुटपाथ खाली कराया जिससे जाम से निजात मिली।

क्या कहा सी ओ ट्रैफिक ने

👇👇

इसी क्रम में सीओ ट्रैफिक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जो सड़क के आगे तक अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं उन पर लगातार कार्यवाही हो रही है और आगे भी होती रहेगी जिससे आम जनमानस को यातायात चुस्त-दुरुस्त दिखे और जाम न लगे इसके लिए प्रयास भी किए जा रहे है और दुकानदार व राहगीर को कोई परेशानी ना हो इसका भी ख्याल रखा जा रहा है।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js