न्यायालय के आदेश पर थाना अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज।
कानपुर।पीड़ित की पैरवी करने गए अधिवक्ता को थाने में दी गई जानमाल की धमकी जातिसुचक गाली गलौज हम बात कर रहे है कानपुर महाराजपुर थाने बीते साल थाने के अध्यक्ष रहे राघवेंद्र प्रताप सिंह अब उसी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई
अधिवक्ता की अर्जी पर विशेष न्यायाधीश एससीएसटी कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हुई।
राघवेंद्र प्रताप वर्तमान में उन्नाव के दही थाने के थानाध्यक्ष हैं।
जाजमऊ के पोखरपुर निवासी अधिवक्ता प्रमोद कुमार की रिश्तेदारी ग्राम हर्निया के रमेश से है। गांव में हुए विवाद के बाद पुलिस रमेश और उसके भतीजों को थाने ले गई थी।
रमेश की पैरवी के लिए प्रमोद 27 दिसंबर 2020 को थाने गए तो एसओ राघवेंद्र प्रताप ने जातिसूचक गालियां दीं। प्रमोद ने पुलिस के आला अफसरों से राघवेंद्र की शिकायत कर दी। आरोप है कि शिकायत करने से गुस्साए राधघवेंद्र प्रताप ने प्रमोद को थाने बुलवाया और दोबारा गालीगलौज कर जानमाल की धमकी दी। थाने में रिपोर्ट न लिखे जाने पर प्रमोद ने कोर्ट में अर्जी दी थी।


Post a Comment