आओ मतदान करे जागरूकता हस्ताक्षर अभियान देस हित के लिए
कानपुर।आल इडिंयन रिपोर्टर्स एसोसिएशन/आईरा प्रेस क्लब के तत्वावधान मे मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान शहर के प्रमुख चौराहे पर कैंप लगाकर किया जा रहा है जहां पर पत्रकारों द्धारा आमजनमानस को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।जिसका प्रथम कैंप रविवार को घंटाघर मे आयोजित किया गया था इसी क्रम में द्धितीय कैंप शहर के ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे मे लगाया गया जिसमे कोर कमेटी पदाधिकारी फैसह हयात ने कार्यक्रम का शुभारंभ हस्ताक्षर करके लोगो को मतदान के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर हजारो की संख्या मे आमजनमानसो ने हस्ताक्षर करके अभियान का हिस्सा बने सगंठन के कोर कमेटी पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये अभियान अभी चलता रहेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता मडंल कार्यकारिणी सदस्य अफजाल हुसैन उस्मानी, जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद व प्रशासनिक प्रचार मंत्री मुबीर मलिक द्धारा की गयी।
इस दौरान कोर कमेटी सदस्य फैसल हयात,नदीम सिद्धकी, राष्ट्रीय पदाधिकारी दीपक पाठक,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शाहिद अली,जिला महामंत्री दिग्विजय सिंह,जिला मंत्री मोहम्मद तनवीर खांन,जिला कार्यकारिणी मनीष गुप्ता,जिला सोशल मीडिया प्रभारी शावेज आलम,प्रशांत कुमार,संदीप कुमार,पप्पू यादव,मोहम्मद वासिफ,मोहम्मद अनीस,मोहम्मद फैज,सौरभ श्रीवास्तव, पंकज कुमार,मोहम्मद शफीक,अमित कुश्वाहा, चांद खांन,इखलाक मिर्जा,आजम महमूद, दानिश, मेराज,मोहम्मद शाह,नौशाल अली अंसारी, अन्नू अंसारी,सैय्यद इमरान हुसैन जैदी,करन आदि पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Post a Comment