ठिकहां में ठनका गिरने से दो की मौत। 3 गंभीर रूप से घायल

ठिकहां में ठनका गिरने से दो की मौत। 3 गंभीर रूप से घायल

पूर्वीचंपारण पकडीदयाल थाना क्षेत्र के बड़का गांव पंचायत के ठिकहां ग्राम में बिजली तड़कने से एक ही परिवार के दो लोगो की मौत हो गई

और तीन लोग घायल हो गए जिसके सफल इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया।

 आपको बता दें कि पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के बड़का गांव पंचायत के ठीकहां बनकट वार्ड न.04 में 11बजे ठनका गिरने से मुन्ना मुखिया की पत्नी  पिंकी देवी 35 वर्ष, एवम राजू मुखिया की बेटी राधिका कुमारी 01 वर्ष, की मौके पर ही मौत हो गई 

और तीन व्यक्ति रेशमी देवी 22 वर्ष,खेसारी कुमार 4 और छठी कुमारी 02 वर्ष, झुलस कर घायल हो गए जिसे अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।

 जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताते चलें कि घटना तब घटी जब आंधी तूफान आई हुई थी। एक ही घरों में सभी बैठे हुए थे तभी अचानक घर के बगल में सेमर के पेड़ पर ठनका गिरने घरों में आग लग गई और उसमें दो व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई

 तथा तीन व्यक्ति गम्भीर रूप से झुलस कर घायल हो गए

मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा।

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js