पुलिस कमिश्नरेट प्रशासन ने किया रूट मार्च विधानसभा चुनाव में भयमुक्त होकर मतदान करें

पुलिस कमिश्नरेट प्रशासन ने किया रूट मार्च

विधानसभा चुनाव में भयमुक्त होकर मतदान करें

ADCP राहुल मिठास

 कानपुर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा के निर्देशन में संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में कमिश्नरेट पुलिस ने एडीसीपी राहुल मिठास के नेतृत्व में फोर्स ने घण्टाघर से होते हुए  किराना बाजार  नयागंज जनरल गंज बिरहाना रोड दबा मार्केट कैनाल रोड के बाजारों में पुलिस प्रशासन द्वारा पैदल रूट  मार्च किया गया।

ADCP राहुल मिठास ने व्यपारियो को आश्वासन देते हुए कहा कि निर्भीक होकर मतदान करे पुलिस प्रशासन आपके साथ है। 

रूट मार्च में  ADCP राहुल मिठास  ACP शिखर , प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार sho कलेक्टर गंज बादशाही नाका, तथा जनता व प्रशासन के मध्य बीच कड़ी का कार्य करने वाले संजीव दीक्षित के साथ मे पुलिस बल मौजूद रहा,

 रूट मार्च के समय कलेक्टर गंज व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष मिश्रा, आदि ने जगह-जगह व्यापारियों ने एडीसीपी राहुल मिठास से वार्ता करते हुए प्रशासन के कार्यों की सराहना की,

0/Post a Comment/Comments

https://qx-cdn.sgp1.digitaloceanspaces.com/widget/todaycrimenews/widget.js