कानपुर।आर्यनगर विधानसभा के प्रत्याशी प्रमोद जायसवाल लोगो के बीच पहुचकर लगातार जनसंपर्क कर रहे है।
इसी क्रम मे शनिवार को उन्होंने अपने जनसंपर्क मे सबसे पहले सिविल लाईन फिर परमट क्षेत्र मे सबसे मुलाकात की और सभी को विश्वास दिलाया कि वे जनता के लिए हमेशा खडे़ रहेंगे।
ततपश्चात उन्होंने परमट मंदिर मे दर्शन भी किए उसके बाद उनका काफिला गुप्ता घाट ,भगवतदास घाट ,माली कलोनी व बी डी कालोनी पहुंचा जहां प्रमोद को लोगो ने माला पहनाकर शुभकामनाएं दिया फिर प्रमोद ने शिवाला स्थित एक कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया व इटावा बाजार स्थित कार्यालय का फीता काटकर उद्धाटन भी किया।
वहां से वे अपने सभी साथियों के साथ जनसंपर्क करते हुए बिरहाना रोड़ सुमेर जैन के घर पर एक विशेष बैठक की जहां पर अनेक काग्रेंस के वरिष्ठ नेताओ ने उनका मोनबल बढाया और चनावी चर्चा की उसके बाद प्रमोद ने पटकापुर और अन्य क्षेत्रो मे पहुचकर जनसंपर्क किया।

Post a Comment