किसानों को हो रही है परेशानी नहीं हो रही है समय से गन्ने की तौल
अमृतपुर फर्रुखाबाद
अमृतपुर तहसील क्षेत्र में अमृतपुर स्थित गन्ने सेंटर पर किसान गन्ने की तौल को लेकर बहुत परेशान है गन्ने की ट्राली गन्ने के सेंटर पर खड़ी है लेकिन वहां पर तौल नहीं की जाती है जबकि गन्ने को मशीन द्वारा ट्राली से उतारा जाता है तब भी गन्ना सेंटर पर गन्ने की भरी ट्रालियां एवं किसानों की भीड़ लगी हुई है।
जब वहां पर किसानों से बातचीत की गई तो किसानों का कहना था कि सुबह के आए हुए हैं पर अभी तक तौल नहीं हो पाई है यहां पर कभी एक दिन तो कभी 2 दिन रुकना पड़ता है।
तब भी तौल समय से नहीं हो पाती है कुछ किसानों का कहना था कि तौल के दौरान हमसे कुछ रुपए भी वसूले जाते हैं एक तो पहले ही बाढ़ ने हालात खराब कर रखे थे और जल्दी से गन्ने की फसल काटकर खत्म करके गेहूं बोना चाहते हैं लेकिन गन्ने सेंटर पर गन्ने की तौल समय पर नहीं हो पाती है।
इससे किसान को परेशानी का सामना करना पड़ता है गन्ने को खत्म करने के बाद जल्द ही गेहूं की फसल बोना चाहते हैं इस दौरान वहां पर मौजूद किसान राहुल सिंह, पवन सिंह, मदन सिंह, अनिल सिंह, ऋषभ सिंह, अंकू सिंह आदि किसान व काश्तकार का गन्ना तोलने के लिए पढ़ा था।

Post a Comment